गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणित प्रतियोगिता पुरस्कार का हुआ वितरण

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के चौधरी रामराज जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणित प्रतियोगिता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभागियों की संख्या 107 रही। वहीं सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 12 बच्चे रहे, जिनका साइकिल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर 51 बच्चों को घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही व विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गोस्वामी गौरव भारती, नगर पंचायत कपिलवस्तु के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुने प्रधान रहे। कार्यक्रम का संचालक जवाहर लाल निजाम रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, मनोज कुमार कसौधन, राम अवतार चौधरी, आशीष कुमार मिश्रा, राम बहादुर चौधरी, इन्द्रजीत मिश्र, बृजेश चौधरी, नीतेश पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, रामशरण, उपेन्द्र कुमार, कार्यक्रम के आयोजन श्री अनिल चौधरी एवं चौधरी रामराज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत मिश्रा और तमाम स्कूलों के छात्र-छात्र एवं अध्यापकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!