नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

लोटन/सिद्धार्थनगर। थाना लोटन पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में दिनेश सरोज थानाध्यक्ष लोटन के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.06.2025 को थाना लोटन के पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र, मुख्य आरक्षी धीरज पाण्डेय, आरक्षी अनिल यादव थाना लोटन-सिद्धार्थनगर द्वारा बेलवा रोड पर चेकिंग के दौरान 01 अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त जितेंद्र पुत्र मुन्नीलाल निवासी गदहमरवा थाना लोटन को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोटन पर मुकदमा अपराध संख्या 74/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।




