संचार गतिविधि एवं बैठक का अधीक्षक ने किया निरीक्षण

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अंतर्गत 34 गांवों में एएनएम के द्वारा संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा बीएमसी सूर्य देव तथा एचईओ राजीव त्रिपाठी के साथ ग्राम महनुआ खास में पहुंचकर माता बैठक औचक निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाऐं जैसे वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, सिफलिस, फीटस, पेट व यूरिन की जांच तथा निःशुल्क अल्ट्रासाउंड आदि की जानकारी दी गई। डॉ ओझा ने एएनएम व आशा बहू के द्वारा तैयार किए गए लाभार्थी ड्यू लिस्ट की जांच की तथा उन्होंने कहा कि आशा बहू गांव में जाकर बुलावा पर्ची तथा यूरिन कब का वितरण करें और टीकाकरण दिवस के दिन लाभार्थियों को बुलाकर लाभार्थियों को सेवा दिलवाना सुनिश्चित करें। डॉ ओझा ने निर्देशित किया कि आशा बहुएं योग्य दंपति के घर जाकर प्रतिमाह अंतिम मासिक तिथि का अपडेशन करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकृत करते हुए गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच की सुविधा देते हुए संस्थागत प्रसव करवाये, जिससे जच्चा और बच्चा की मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस दौरान एएनएम संध्या श्रीवास्तव, सुभावती, दुर्गावती, दशरथा देवी, लक्ष्मी, गुलशन,अलीमा, फर्जाना, चंद्रा देवी, जरीना, प्रभावती, बीना आदि उपस्थित रहे।



