गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कार ने मारी टक्कर युवती की हालत गंभीर

बांसी। बांसी खलीलाबाद मार्ग पर पचपेड़वा चौराहे पर एक 20 वर्षीय युवती को एक आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे 50 बेड हॉस्पिटल बांसी में भर्ती कराया गया है। शालू उम्र 20 वर्ष पुत्री विनय दुबे होमगार्ड निवासी ग्राम नरही बुजुर्ग साइकिल से सुबह लगभग 9ः00 बजे कहीं जा रही थी। इसी दौरान पचपेड़वा चौराहे पर तेज रफ्तार आ रही आर्टिका कर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे शालू का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया परंतु एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने उसे ऑटो से ले जाकर 50 बेड हॉस्पिटल बांसी में ले जाया गया ।50 बेड हॉस्पिटल बासी से रेफर जिला हॉस्पिटल सिद्धार्थ नगर के लिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!