गैंगस्टर एक्ट के तहत 04 मोटरसाइकिलें कुर्क, अपराध की कमाई पर कड़ा प्रहार

लोटन/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए एक शानदार कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कोतवाली लोटन में पंजीकृत मुकदमा संख्या 56/2024, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से चार मोटरसाइकिलों को कुर्क कर अपराध से अर्जित संपत्ति पर करारा प्रहार किया है। यह कार्रवाई श्रीमान जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश (वाद संख्या 672/25, 673/25, 676/25, दिनांक 15.05.2025) के अनुपालन में की गई।
कार्रवाई का विवरण
उपजिला मजिस्ट्रेट नौगढ़, श्री कल्याण सिंह मौर्या एवं श्री मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर, श्री अनुज कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कोतवाली लोटन श्री दिनेश कुमार सरोज के साथ पुलिस बल, जिसमें मुंशी अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल उमेश आनंद, और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल थे, ने अभियुक्तों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान निम्नलिखित मोटरसाइकिलें, जो अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं, धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गईं । 1-हीरो भ्थ् डीलक्स (रजिस्ट्रेशन नं. न्च्56।म् 7273, चेसिस नं. डठस्भ्।त्057श्र9म्13369) दृ अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पंडित, निवासी वकेनिया हरैया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के घर से कुर्क। 2-हीरो स्प्लेंडर$ (रजिस्ट्रेशन नं. न्च्56।ट 3794, चेसिस नं. डठस्भ्।ॅ232च्भ्ठ।0220) दृ अभियुक्त संजय चौरसिया, निवासी वकेनिया हरैया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के भाई महेंद्र चौरसिया के नाम से खरीदी गई, उनके घर से कुर्क। 3-हीरो भ्थ् डीलक्स (रजिस्ट्रेशन नं. न्च्56।ॅ 5857, चेसिस नं. डठस्भ्।ॅ142च्9थ्11206) दृ अभियुक्त रमेश भर, निवासी नाथ नगर, थाना चौक, जनपद महराजगंज के बेटे अक्षय कुमार के नाम से खरीदी गई, उनके घर से कुर्क। 4-हीरो स्प्लेंडर$ (रजिस्ट्रेशन नं. न्च्56।ग् 9546, चेसिस नं. डठस्भ्।ॅ234च्भ्म्ठ4323) दृ अभियुक्त रमेश भर के भाई राजू के नाम से खरीदी गई, उनके घर से कुर्क।
पुलिस द्वारा पारदर्शी और कठोर कार्रवाई
यह कार्रवाई पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से की गई। कुर्की से पहले सभी अभियुक्तों के परिजनों को जिलाधिकारी महोदय काआदेशसिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है।
अपराधियों में भय पैदा करने का संदेश
अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की यह प्रक्रिया न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
पुलिस का संदेश
डा0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर ने कहा, ष्हमारी प्राथमिकता है कि जनपद में अपराध का खात्मा हो और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें। गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे सेबचनहीसकता।ष्सिद्धार्थनगर पुलिस जनता से अपील करती है कि अपराध या अपराधियों से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




