गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संदिग्धपरिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकते मिले महिला के शव में हत्या अत्महत्या में उलझा

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव निवासी अमित की शादी इटवा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी कनिकराम की बेटी मीना (29) के साथ 2010 में हुई थी। इसका गौना 2015 में आया था। पति अमित के अनुसार शनिवार की रात भोजन कर मीना अपने कमरे में सोने चली गई और पति अमित छत पर सोने चला गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे तक जब मीना का कमरा नहीं खुला तो उसकी छोटी बहन ने किसी तरह जंगले पर चढ़ कर कमरे में देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा गले में डाल झूलती दिखी। कमरा अंदर से बंद था मगर बगल के दरवाजे में फाटक की जगह कच्ची ईंट से दीवार की चुनाई कराई गई थी। इसी दीवार को तोड़ कर कमरे में जाकर पति गांव वालों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा तब तक मीना की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना 112 पीआरबी टीम को दी। सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य संकलन कर वापस चली गई। थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!