उ0प्र0 प्रशिसं ने उमाशंकर सिंह की सदस्यता समाप्त करते हुए संस्था से किया निष्कासित

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उमाशंकर सिंह द्वारा संस्था उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संविधान नियमावली के विरूद्ध एवं संगठन विरोधी गतिविधियों को संचालित किये जाने के कारण संस्था की कार्यकारिणी समिति एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संविधान नियमावली के तहत उमाशंकर सिंह की सदस्यता समाप्त करते हुए पूर्व से ही संस्था से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में उमाशंकर सिंह द्वारा संस्था उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के सम्बन्ध में पूर्व व वर्तमान में किसी प्रकार का पत्राचार किया जाना तथ्यविहीन अविधिक एवं विधि शून्य है। प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने अपने पत्र के माध्यम से सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जिला मंत्री विजयेन्द्र कुमार मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन एवं जनपदीय कार्यकारिणी समिति शिक्षा शिक्षक संघ संगठन हित में अपने दायित्वों का पूर्ववत् निवर्हन करते रहेंगे। उक्त जानकारी उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दी है।