गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन पुलिस ने निकाला ठोठोरी बाजार में पैदल मार्च

लोटन/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को लोटन कोतवाली क्षेत्रके ठोठरी बाजार कस्बे में समय करीब शाम 06.00 बजे क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में एक व्यापक दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में कोतवाली प्रभारी लोटन दिनेश कुमार सरोज, चौकी प्रभारी हरिबंशपुर नंदलाल सरोज, इंस्पेक्टर एसएसबी खुशीलाल, एवं प्लाटून कमांडर पीएसी मुंडेराम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल, एसएसबी, और पीएसी के जवान शामिल रहे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, और जनसुरक्षा को मजबूत करना था। इसके अतिरिक्त, नो मैन्स लैंड क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। आगामी ईद त्योहार को ध्यान में रखते हुए, शांतिपूर्ण और सुरक्षित उत्सव सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने और समुदाय के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनता से अपील की गयी कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी कोतवाली पुलिस स्टेशन को दें ताकि सुरक्षा एवं सहयोग में आवश्यक कदम उठा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!