डीएम ने नपा बांसी के मोहल्ला निराला नगर में स्थित पोखरे का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा द्वारा नगर पालिका बांसी के मोहल्ला निराला नगर में स्थित पोखरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका बांसी मुकेश कुमार को नगरीय झील/तालाब/पोखरा संरक्षण योजना के अन्तर्गत मोहल्ला निराला नगर में स्थित पोखरे का तीन माह में सौन्दर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात नगर पालिका बांसी के अम्बेडकर नगर वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वार्ड में सभी घरों में पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खुली नालियों पर ढक्क्न रखवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांसी चमन आरा राईनी, उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद बांसी मो0 इदरीस पटवारी, ईओ मुकेश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।



