Uncategorized
क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में की गयी सघन काम्बिंग, सोनभद्र
*क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस, थाना हाथीनाला पुलिस तथा चौकी पनौरा द्वारा की गयी सघन काम्बिंग की गयी* जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा मय पीएसी बल क्षेत्र के ग्राम सरौली व गड़इगाड़ में, हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के चकगरदरवा तथा चौकी पनौरा पुलिस द्वारा क्षेत्र के काशी पल्हारी के जंगलों में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।



