Uncategorized
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नें तहसील दिवस पर ओबरा में सुनी समस्या, निस्तारण हेतु सम्बंधित को दिये निर्देश, सोनभद्र
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर तहसील दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-* *शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-* शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।


