गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

हवन पूर्णाहुति के साथ रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा सम्पन्न, सोनभद्र

हवन में पूर्णाहुति के साथ रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा संपन्न - सातवें दिन की कथा में देवी विष्णु प्रिया ने श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का किया वर्णन । चतरा ब्लॉक के सेहुआ गांव में चल रहे सप्त श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ हवन में दी गई पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ संचालनकर्ता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष यज्ञ पूर्ण की गई जिसमें विशिष्ट सहयोग क्षेत्रवासियों का प्राप्त हुआ। वही श्रीधाम अयोध्या से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका देवी विष्णु प्रिया ने सातवें दिन की कथा में श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर लगातार 3 वर्षों से यज्ञ का सकुशल संचालन कर रहे आचार्य सौरभ भारद्वाज को यज्ञ कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका माल्यार्पण कर एवं बरेला महादेव का दिव्य तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कथा में मुख्य रूप से रवि प्रकाश पांडे, विमलेश पांडे, नागेंद्र पाठक, शैलेश पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व प्रधान, सिद्धि, नंदलाल कुशवाहा, मारकंडेय सिंह पटेल, दुबे जी, अनीता गुप्ता, ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button