गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मां बाप रब की रहमत हैं – अल्लामा अल्वी

सिद्धार्थनगर। मां बाप अपने बच्चों के लिए रब की अज़ीम रहमत हैं। जब बच्चे अपने मां बाप की खिदमत करते हैं और उनका दिल खुश रखते हैं तो ऐसे बच्चों से अल्लाह भी खुश रहता है और उनकी मुश्किलों, परेशानियों को दूर करता है। जिन लोगों के माँ या बाप दुनिया में नहीं हैं वो अपने समाज में भलाई के काम करके अपने मां-बाप की रूह को सुकून पहुंचा सकते हैं। बर्डपुर ब्लाक के टोला रेहरा में आयोजित अज़मत ए वालदैन कांफ्रेंस में यह बातें मशहूर आलिम ए दीन हज़रत मौलाना ग़ुलाम अब्दुल कादिर अल्वी ने अपने खिताब में कहीं। प्रोग्राम के दौरान अल्लामा आसिफ अल्वी ने कहा कि माँ के कदमों के नीचे जन्नत है तो बाप को जन्नत का दरवाजा कहा गया है। अपने मां बाप की खिदमत न करने वाले रब की रहमत और जन्नत के हकदार नहीं रह जाते हैं। रविवार की रात मरहूम हाजी ज़ियाउल्लाह के फातिहा चेहल्लुम के मौके पर आयोजित दीनी व इस्लाही कांफ्रेंस में मौलाना सैयद अफरोज अहमद नूरी, मौलाना नूर हसन अल्वी, मौलाना फरीद अहमद सिद्दीकी, मौलाना खुर्शीद फैजी, मौलाना इमरान बरकाती और मौलाना गुफरान अशर्फी ने भी संबोधित किया। प्रोग्राम में मौलाना इश्तियाक अहमद कादरी, अतहर फैजी, कलामुद्दीन फैजी, अबरार फैजी,अतहर फैजी, अयूब कादरी, शहजाद कादरी,नेमत सिद्दीकी, अब्दुल करीम फैजी, चौधरी अब्दुल हई, हाजी मोहम्मद नसीम खान, मुहिब अली, रियाज अहमद, नियाज अहमद और अशरफ़ खान सहित बड़ी तादाद में सामईन की मोजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!