भव्य राधा कृष्ण मंदिर बनकर तैयार,आज भव्य कलश यात्रा

सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद वार्ड, भीमापार निकट (आईटीआई कॉलेज) में भव्य राधा कृष्ण मंदिर बनकर तैयार है जिसके प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन आयोजकों एवं भक्तगणों के द्वारा किया जा रहा है मंदिर के मुख्य भाग में राधा कृष्ण की मूर्ति तथा मंदिर परिसर में गणेश जी ,दुर्गा जी, बीर हनुमान की मूर्ती के दर्शन भक्तो को होगा यह मंदिर रेलवे स्टेशन तथा जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है राधा कृष्ण मंदिर से 27 मई दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा,28 मई को देवताओं का आव्हान होगा।29 मई को नगर भ्रमण एवं देवताओं का मिलाप किया जाएगा, 30 मई को मंदिर स्थापना एवं अन्न अधिवास एवं प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रोचारण के साथ किया जाएगा तथा 31 मई को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है सारा कार्यक्रम नगर के भक्तगणों के द्वारा किया जा रहा है। आज सुबह 10.00 बजे दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा मंदिर से निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए जोगिया मंदिर के निकट बूढ़ी राप्ती तक जाएगी वहां से जल लेकर पुनः कलश यात्रा स्वामी विवेकानंद वार्ड के भीमापार स्थित राधा कृष्ण मंदिर तक आयेगी।




