धरनिहवा में अस्थाई ग्राम प्रधान का हुआ चयन

लोटन/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन अंतर्गत ग्राम पंचायत धरानिहवा के मिनी सचिवालय में शाम लगभग चार बजे आस्थायी ग्राम प्रधान का चयन किया गया।मालूम हो कि सोमवार को ग्राम सदस्यों की बैठक बुलाई गई। 28/3/25 को ग्राम प्रधान तीरथ की मृत्यु हो जाने के बाद ग्राम पंचायत धरनिहवा का प्रधान पद रिक्त था।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार व उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान चुनने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।ग्राम प्रधान पद हेतु कन्हई व इरफान दावेदार के रूप में सामने आए।दोनों उम्मीदवारों को छः,छः मत मिले। तत्पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा विचार विमर्श करके दो दो पर्ची पर दोनों उम्मीदवारों का नाम लिखा गया। व एक बच्ची से पर्ची निकलवाया गया। इस प्रक्रिया में कन्हई को ग्राम प्रधान चुन लिया गया। उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय सिंह,एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, सचिव विनोद चौधरी,दुखनी, माया, माया देवी, राम जीत, मरियम आदि उपस्थित रहे।




