गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

इंसानियत को शर्मशार करता हुआ गत्ते में मिला नवजात शिशु का शव

दैनिक बुद्ध का संदेश

पयागपुर। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना थाना पयागपुर अंतर्गत तुलसी पुरवा में घटी, जहां पर बाबा दूधनाथ मंदिर तालाब के समीप गोंडा बहराइच मार्ग के किनारे ग्राम तुलसीराम पुरवा दाखिला सोहरियावा की सरहद में सड़क के किनारे लगभग 4-5 माह के गर्भस्थ शिशु का शव एक डिब्बे में पड़ा मिला। नवजात शिशु के गत्ते में पड़े होने की खबर जब ग्रामीणों को मिली तो वहां पर लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। क्षेत्र में नवजात शिशु को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है सभी लोग ऐसे कृत्य पर अंगुली उठा रहे हैं। लोगों के अंदर की इंसानियत दिनों दिन मरती जा रही है आखिरकार उस नवजात शिशु का क्या कसूर था वाह रे जमाना नवजात शिशुओं पर भी इंसान रहम नहीं कर रहा है। इस युग में मां की ममता पर भी प्रश्नचिन्ह उठना शुरू हो गया , मां भी इतनी निर्दयी हो गई कि नवजात शिशु को फेंकते समय ममता भी नहीं आयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं स्थानीय पुलिस ने फील्ड यूनिट बहराइच को सूचना दी तत्पश्चात नवजात शिशु को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच जिला चिकित्सालय भेज दिया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!