गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उमंग कसेरा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किया 95 प्रतिशत अंक

डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत निवासी राजेश कुमार कसेरा के पुत्र उमंग कसेरा ने बस्ती जनपद के वाल्टरगंज स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के कक्षा 10 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। उमंग कसेरा के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने छात्र व परिजनों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दिया है। उमंग कसेरा डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 हबीबुल्लाह नगर निवासी राजेश कुमार कसेरा के पुत्र हैं। राजेश कुमार कसेरा एक किराना व्यवसायी हैं। वही विद्यालय परिवार ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।क्षेत्र के लोगों में भी इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह है। वहीं छात्र उमंग कसेरा ने बताया कि वह आगे नीट की तैयारी करना चाहता है और इस परीक्षा में उसने सभी विषयों पर ध्यान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि उमंग की सफलता विद्यालय के उच्च शैक्षणिक मानकों और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के अन्य छात्र भी भविष्य में इसी प्रकार की सफलताएं अर्जित करेंगे। उमंग कसेरा के इस उपलब्धि राकेश शास्त्री ,भोला सोनी, राजकुमार, बबलू अग्रहरि ,अमित अग्रहरि, कैलाश, जगजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशफाक, सुनील सोनी, पिंटू अग्रहरि , जिम्पी भाटिया ,मनोज कुमार, राजन आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!