गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छात्र-छत्राओ के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ का गठन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छत्राओ के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणित विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र हित मे यह प्रकोष्ठ बनाया गया है। प्रकोष्ठ के समन्वयक समाजशास्त्र विभाग के डॉक्टर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में वर्तमान में पढ़ने वाले या पूर्व छात्र छत्राओ के लिए जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएँ संचालित की जा रही है। कक्षाओं का संचालन मंगलवार से शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि यूजीसी, नेट, वन डे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अब तक 150 से अधिक छात्र-छत्राओ ने आन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्रम में बुद्धवार को वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिवम शुक्ला ने प्रभावी सम्प्रेषण पर व्यख्यान भी प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!