गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरयू राप्ती मुख्य नहर का एप्रोच खराब होने से गिरकर चोटहिल हो रहे राहगीर

गांव डढ़ऊल व मधवानगर पुल का रास्ता खराब होने से आवागमन में हो रही दिक्कत।

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के मधवानगर व डढ़ऊल गांव के पास सरयू राप्ती मुख्य नहर का पुल संख्या 108 किमी, का बना दोनों तरफ का एप्रोच काफी दिनों से खराब होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त रास्ते पर आये दिन आने जाने वाले ई-रिक्शा गाड़ियां व बाइक सवार लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय व नगर पंचायत बढ़नी बाजार आने जाने हेतु करीब आधा दर्जन गांवों के करीब दस हजार की आबादी वाले लोगों का आवागमन उक्त रास्ते से होता है। जिसमें बूढ़े, बच्चे, पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राओं सहित गर्भवती महिलाओं व मरीजों का इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी पर आना-जाना लगा रहता है। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। नहर की पटरी कच्ची होने के कारण बरसात के दिनों में मिट्टी बह जाती है, जिससे तमाम बड़े गढ्ढे हो जाने और एप्रोच का रास्ता उबड़-खाबड़ होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त रास्ते से डढउल, हसुडी उर्फ गजेहडी, परसोहिया रमवापुर, परसा दिवान, बैरिहवा, मधवानगर लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य रास्ता है। बढ़नी क्षेत्र के गांव निवासी रमेश कुमार, बृजलाल, अजय कुमार, मिथलेश कुमार, जयप्रकाश, राजू गौतम, कृष्ण मोहन आदि लोगों ने जिम्मेदार अधिकारीयों व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से उक्त एप्रोच को तत्काल ठीक कराये जाने कि मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!