दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास बस्ती में मदर्स डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास बस्ती में मदर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में इंचार्ज हर्षिता पांडेय, वंदना पांडेय,और वेद प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन स्वाती सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों की माताएं अपने बच्चों के साथ समारोह में शामिल हुईं। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मां की महत्ता और उनके अनुशासन, समर्पण, त्याग, और बलिदान की महिमा का गुणगान किया। कहा कि मां एक समंदर है, जिसकी ममता की गहराई को माप पाना या उनकी महिमा की व्याख्या कर पाना मुश्किल है। आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आज अपनी माताओं को सम्मानित कर रहे है। मां का स्थान हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में अदीबा, पूनम, शुभांगी, रंजना, कंचन, पूजा, रेनू, सीमा सिंह सहित सभी शिक्षिकाएं और बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं।




