गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन पर व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी, के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु यशवन्त सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2025 धारा 137(2),87,352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त जावेद को ग्राम पिपरहवा में गनवरिया तिराहे गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।वहीं गिरफ्तार अभियुक्त जावेद पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम तरैनी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर है।इस दौरान गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का में उप निरीक्षक रामा प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी विकास सिंह व मख्य आरक्षी अनुपम सिंह मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!