गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरिया

एस बी टी में टिटनेस और डिप्थीरिया का हुआ टीकाकरण

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा गौरी बाजार में टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु निःशुल्क टीकाकरण कराया गया।यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान स्कूल और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ,जिसमें कक्षा 5 व कक्षा 10 के विद्यार्थियों को निर्धारित खुराक दी गई। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि हम बच्चों के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं तथा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने ए एन एम सरिता यादव,सुपरवाइजर अरुणेश धर द्विवेदी,आशा कार्यकत्री लालमती तथा उन सभी अभिभावकगण को धन्यवाद ज्ञापित किया,जिन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया और इसे सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!