बालवाटिका प्ले स्कूल में बच्चों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा मे स्थित बालवाटिका प्ले स्कूल मे 22 अप्रैल को नन्हे मुन्ने स्कूल के बच्चों द्वारा विद्यालय में पृथ्वी दिवस के सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई गई। इस दिन विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझकर प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने का प्रण लिया। बालवाटिका में पृथ्वी दिवस की थीम हमारा ग्रह, हमारी शक्ति रही। इस थीम के माध्यम से छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रबन्धक सन्नी गुप्ता ने कहा कि, इस धरा ने हमें जीवन को आसानी से जीने के लिए सभी साधन उपलब्ध कराएं इसने सभी जीवधारियों को एक माँ की तरह सराहा है अतः इसको हरा भरा रखना और इसकी सुरक्षा हमारा परम् कर्तव्य है। प्रधानाचार्या वर्षा गुप्ता ने पृथ्वी के इतिहास और पेड़, जानवर, हवा, पानी इत्यादि का हमारे जीवन में महत्व के बारे में बच्चों को बताया।बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शार्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस अवसर पर दिव्य, अयान, दिशिता, आन्या, रुद्रा, अद्यान साथ ही टीचर्स अंकिता अग्रहरी, सनोवर, तन्वी कान्दू और माही सहित अन्य सभी बच्चे भी उपस्थित रहें।




