सीएचसी सिरसिया में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को अधीक्षक डॉक्टर शैलेन्द्र मणि ओझा की अगवाई में आशा बहूओ तथा संगिनी की समीक्षा बैठक आयोजित हुआ। डॉ डॉक्टर ओझा ने खराब कार्य करने वाली आशा बहू मिथिलेश, श्याम, फूलमती, सुशीला तथा मंजू को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं ग्राम स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांचे, निःशुल्क अल्ट्रासाउंड, योग्य दंपत्ति महिलाओं की अंतिम मासिक तिथि का अपडेशन, सरकारी संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु व बच्चों की देखभाल आदि का प्रचार प्रसार करें तथा लाभार्थी के घर पहुंच कर सेवा देना सुनिश्चित करें। डॉक्टर ओझा ने कहा कि आशा बहूएं कार्यक्रमों पर ध्यान दें, आशा बहू के सहयोग के बिना कार्यक्रम को सफल नहीं बनाया जा सकता है। बीओसी सुषमा द्विवेदी तथा एचईओ राजीव त्रिपाठी ने आशा बहू को डायरिया के प्रबंधन में जिंक तथा ओआरएस के महत्व की जानकारी दी तथा कहा कि आशा बहू गांव में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों पर निगरानी रखें। बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने आशा बहू को टीकाकरण से इनकार परिवार को प्रेरित करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए सलाह दी। इस दौरान दीपक मधुकर, विमलावती, सविता शुक्ला, संगीता जूही आदि उपस्थित रहे।




