गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

टिकोरा पुलिस चौकी हरिकेश सिंह द्वारा चेकिंग वाहन अभियान चलाने से वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप

बहराइच। बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को टिकोरा मोड़ चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, तो वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों की भी तलाशी ली। सभी वाहन स्वामियों को यातायात का नियम का पाठ भी पढ़ाया। टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने सोमवार को आर्यावर्त बैंक टिकोरा का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे को देखा और उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचने के बारे में जानकारी दी। सीतापुर व लखनऊ से गुजर रहे वाहनों की सघन चेकिंग भी की। चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट, प्लेट नंबर, टैंपू में अतिरिक्त सवारियों को ढोने वाले वाहनों का चालान किया गया है। सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों को बताया गया है। दो पहिया चलाते समय हेमलेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!