मधुमक्खी के अटैक से दर्जन भर लोग घायल ,गाय की बछिया की मौत

छावनी। छावनी क्षेत्र के चरथी भट्ट गांव में बिगत एक पखवाड़े से ज्यादा से गांव में एक पीपल के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है जिस पर ग्रामीणों की माने तो पिछले दिनो सुबह के समय में किसी चिड़िया द्वारा मुधमम्खी के छत्ते पर हमला कर दिया गया जिससे गांव विपिन शर्मा घर के चार परिजनो तथा गाय की बछिया पर मधुमक्खी के अटैक किया परिजन तो घर में भाग कर जान बचाये लेकिन भारी सख्या में मधुमक्खियो ने गाय के बछिया को काटा जिससे बीतीरात में गाय के बछिया ने दम तोड़ दिया इसी प्रकार मधुमक्खियां के अटैक से गांव के मुकेश ,प्रहलाद ,जयप्रकाश ,अभिषेक, संतोष यादव मुलायम यादव ,साक्षी ,विक्रम, शोभावती, अनिल, रामदेव चौधरी ,ध्रुवचंद आदि मधुमक्खी के अटैक से घायल हो गए हैं लोगों ने आसपास के चिकित्सकों के अपना इलाज कराया सबसे ज्यादा पीड़ित विपिन कुमार शर्मा जिससे गाय के बछिया की मौत मधुमक्खी के काटने हो गई है इन्होंने इस मामले को लेकर शनिवार को हरैया तहसील दिवस में मामले की लिखित शिकायत किया है।



