डीएम की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा व जनपद स्तरीय गोष्ठी का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में बुधवार को पोषण पखवाड़ा व जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के शुभारम्भ के अवसर पर सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को बीएचएनडी दिवस का आयोजन होगा, जिसमें अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच/चिन्हांकन, पोषाहार का वितरण, गोदभराई आदि करायें। उक्त 02 दिवस अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी लें। गर्भवती महिलाओ को एक दिन पहले सूचित करें। रजिस्टर में गर्भवती महिला का नाम, मोबाइल नम्बर अंकित करेंगी तथा उनमें पोषाहार का वितरण करेंगी। सैम मैम बच्चों का चिन्हांकन करें। सभी लोग मिलक आकांक्षी जनपद को कुपोषण मुक्त कराकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए कार्य करें। सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ का शत-प्रतिषत टीकाकरण करायें। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पोषण पखवाड़ा का आयोजन कराया जा रहा है। सभी लोग मिलकर कार्य करें। जिससे जनपद को कुपोषण से मुक्त कराया जा सकें। सांसद प्रतिनिधि डुमरियागंज एस0पी0 अग्रवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओ व बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से धात्री महिलाओ, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार का वितरण की उनको कुपोषण से मुक्त कराया जायेगा। पोषण पखवाड़ा व जनपद स्तरीय गोष्ठी के अवसर पर गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं अन्नप्रासन्न भी कराया गया। पोषण पखवाड़ा शपथ दिलाया गया। इसके पश्चात विकास भवन परिसर से पोषण पखवाड़ा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 विधयक कपिलवस्तु प्रतिनिधि नितीश पाण्डेय, डीसी मनरेगा जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहें।



