गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिना सुरक्षा किट के लोकल फाल्ट ठीक करते लाइनमैन

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय कस्बा में विद्युत विभाग के लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए इटवा के लाइनमैन सुरक्षा किट का प्रयोग नहीं करते हैं। जबकि अक्सर मानवीय भूल से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। मंगलवार को इटवा मुख्य चौराहे पर सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर लाइनमैन को लोकट फाल्ट ठीक करते देखा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग लोकल फाल्ट आदि को ठीक करने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सहयोग लेता है। समय के अनुसार विभाग का कार्य करने का तरीका और संसाधन भी बदले हैं। विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विभिन्न कार्यों को करने हेतु सुरक्षा किट भी निर्धारित किया है परन्तु सुरक्षा किट को दरकिनार कर लोकल फाल्ट लाइनमैन द्वारा ठीक किया जाता है। जबकि थोडी सी मानवीय भूल होने पर लाइनमैन दुर्घटना का शिकार हो कर अपंग हो जाता है या मौत हो जाती होता है। मंगलवार को इटवा मुख्य चौराहे पर मंगरे नामक लाइनमैन द्वारा नगर पंचायत की गाडी से बिना सुरक्षा किट के लोकलफाल्ट को ठीक करते देखा गया। इस सम्बन्ध में लाइनमैन मंगरे का कहना है कि सुरक्षा किट आधा अधूरा मिलता है। लाने-ले जाने की आदि समस्या के कारण सुरक्षा किट का उपयोग नहीं किया जाता है। वहीं इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी इटवा प्रेम प्रकाश वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत वालों का कार्य चल रहा है। इसके लिए शट डाउन लिया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!