गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उत्सव के रूप में मनाया जाएगा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती: मुख्य विकास अधिकारी

सिद्धार्थनगर। जिले भर में अंबेडकर जयन्ती उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, इस दौरान जहां प्रभात फेरी निकाली जायेगी, वहीं पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। देशभर के साथ ही जिले में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयन्ती हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान अभियान अन्तर्गत आयोजित की जायेगी। इस बार इसे उत्सव के रुप में मनाया जायेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में समस्त स्कूलों में प्रार्थना सभा व माल्यार्पण के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जिला एकीकरण समिति के माध्यम से कार्यक्रम की सफलता हेतु एक पत्र जारी कियें हैं। उक्त क्रम में जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थनगर के सदस्य सचिव/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र निर्गत कर अवगत कराया है कि इस बार भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयन्ती हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के अन्तर्गत आयोजित होगा। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, एसएसबी के जवान, सामाजिक सहयोगी महानुभाव के साथ धर्म गुरुओं को भी प्रतिभाग करने हेतु आमन्त्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को सफलता हेतु जिला विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विज्ञान क्लब को भी आवश्यक निर्देश दिये गयें हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपने स्थानीय स्तर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु अपील किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
18:47