सोनभद्र
तालाब में डुबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,,करमा/सोनभद्र

तालाब में डुबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरदेवा गांव के दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू उर्फ सुभम बैगा पुत्र महेन्द्र उम्र 7 वर्ष सुभम बैगा पुत्र दिनेश उम्र लगभग उम्र 10 वर्ष बीती शाम घर से निकले देर रात नही आये तो परिजनों ने खोज विन शुरू किया पता नही चला सुबह खोजते खोजते बरबस पुर तालाब में शव उतराया हुआ दिखा तो परिजनों के होश उड़ गये दोनों चचेरे भाई बताये गये परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया परिजन सीताराम ने बताया कि गेहूं की कटाई चल रही थी बच्चे तालाब में नहाने चले गये अधिक गहराई में जाने से डूब गये परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

