गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

छोटा राज्य होगा तभी सोनभद्र का बिकास होगा, सोनभद्र

छोटा राज्य होगा तभी सोनभद्र का विकास होगा , पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक तहसील परिसर रावर्ट्सगंज में शनिवार को प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ! बैठक में पूर्वांचल राज्य बनाने एवं जनपद सोनभद्र की समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया ! संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से प्रशासनिक ढांचा तो मजबूत होगा। राजनीतिक दृष्टि से भी लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्राश का लाभ भी मिलने लगेगा। लेकिन सबसे बड़ी चीज जो है कि रोजगार का सृजन होगा। क्योंकि राज्यों के गठन में प्राकृतिक संसाधन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सभी चीजें राज्य बनाने के लिए उपयुक्त हैं इसलिए पूर्वांचल राज्य बनेगा तो यहां एम्स एवं केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी होगी ! प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा की यूपी जनसंख्या 25 करोड़ के लगभग है जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश दुनिया का पांचवा देश है।यानी देश भी इससे बड़े केवल चार ही है।यूपी हमेशा राजनीतिक साजिश का शिकार है।इसका कम से कम तीन हिस्सो में विभाजन होना चाहिए। और हमें हमारा पूर्वांचल राज्य मिलना चाहिए ! संचालन प्रदेश सचिव संतोष चतुर्वेदी ने किया ! इस अवसर पर नागेंद्र नाथ चौबे एडवोकेट, काकू सिंह, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, दीप नारायण पटेल, विकास पाठक, चंदन, अनूप, रिंकू, राजेश, दिनेश स्वरूप, नवीन कुमार पांडेय, सतनाम सिंह आदि लोग उपस्थित थे !

Related Articles

Back to top button