भाजपा ने आयोजित किया सक्रिय सदस्य कार्यक्रम

बलरामपुर/पचपेड़वा। स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मंशा मैरिज हाल पचपेड़वा में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को कार्यकर्ता ही मजबूत बनाता है। सक्रिय सदस्यों की भूमिका सबसे अहम होती है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सक्रिय कार्यकर्ता करता है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है। दूसरी पार्टियों में कार्यकर्ताओं सम्मान नही देती है और न ही पार्टी में उच्च पद। विपक्षी दल सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी और नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा ने भी विचार व्यक्त किया। परमजीत सिंह ने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता समान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ,गोविंद पाठक, राम कृपाल शुक्ल, पंकज सिंह, राम विलास विश्वकर्मा, छोट काऊ प्रसाद,अरुण देव पाठक,अब्दुल अजीज ,गैसडी मंडल अध्यक्ष,सहित महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य और प्रधान नीलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




