विदाई का क्षण भावुक करने वाला होता है: बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा

उसका बाजार। सेवानिवृत के उपरांत होने वाली विदाई का क्षण भावुक करने वाला होता है, यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। सरकारी सेवा में रहने वाले प्रत्येक कर्मचारी को इससे गुजरना पड़ता है। बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा ने यह बातें बुधवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मैनखाही में तैनात रही ऊषा जायसवाल के सेवानिवृति पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सेवा के दौरान अपने अच्छे कार्य और व्यवहार के कारण वर्तमान में कार्य कर रहे लोगों के प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। मांडलिक मंत्री योगेंद्र पांडेय, महिला शिक्षक संघ की सुषमा सिंह, आरएसएम के हरिशंकर सिंह ने इनके कार्यकाल को समय के साथ बेहतर समन्वय से कार्य करने की क्षमता की तारीफ की। ऊषा जायसवाल ने कार्य में सहयोग करने वाले सभी के प्रति भावुक हो आभार जताया। कहा कि 30 वर्ष की सेवा में उन्होंने मेहनत और लगन से कार्य किया है जो अविस्मरणीय दौर रहा है। जिलाकोषाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें, स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। अरुणिमा जायसवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिव कुमार शुक्ला, शिवपाल सिंह, रूपेश सिंह, ज्योति चौरसिया, पुनीता जायसवाल, अफसाना, जितेंद्र पांडेय, अभय पांडेय, रामसेवक गुप्ता, किरण यादव, विभा सिंह, अंकिता सिंह, रेनू चौधरी, इंद्रजीत यादव, रंजना वर्मा, सुधाकर मिश्रा, इंद्रसेन सिंह, मनोज कुमार, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।




