गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री से मिले प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलकात की और क्षेत्र के कई मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। उक्त की जानकारी देते हुये प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माव योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया साथ ही ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

उक्त की जानकारी मुख्यमंत्री के सोसलमीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है, उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज लखनऊ में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ललित शर्मा श्वेता सिंह, डॉ. उमेश सूर्याएवं डॉ. पवन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button