उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
उसका ने पीएम आवास में पात्रता की हुई जॉच

उसका बाजार। कस्बा के राजेंद्र नगर और लोहिया नगर वार्ड में शनिवार को डूडा और नगर पंचायत विभाग ने संयुक्त रूप से पीएम आवास के लिए पात्रता की डोर टू डोर जांच की है। डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह और नगर पंचायत के ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने विधवा और वरिष्ठ नागरिकों के आवास के लिए आनलाइन आवेदन पर घर घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान कुटुरा, घर भरन,रावड़ी देवी आदि का आवास संबंधी जांच किया है। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डाे के कुल 137 विधवा और वरिष्ठ नागरिकों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया है। इस मौके पर डूडा के अवर अभियंता सूरज कुमार, मनोज मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव कृष्णा आदि रहे।




