स्वास्थ्य विभाग की बेहतरी के लिए जिले को मिली 61 नई एंबुलेंस की सौगात

बहराइच। सरकार की ओर से जिले को 61 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। जिसका शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी और सीएमओ ने पूजा अर्चना कर स्वास्थ्य केंद्रों को रवाना किया। जिले में आम लोगों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से 61 नई एंबुलेंस भेजी गई है। यह सभी एंबुलेंस कलेक्ट्रेट में लाया गया। यहां पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार त्रिपाठी और स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने पुरोहित की मौजूदगी में पूजा अर्चना की। इसके बाद एंबुलेंस को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को रवाना किया गया।जिलाधिकारी ने सरकार के इस योजना का लाभ बताते हुए जनता हित में बेहतर बताया। मालूम हो कि जिले पहले से ही 108 सेवा की 37 और 102 सेवा के 41 एंबुलेंस संचालित हैं। जबकि 102 सेवा की 29 और 108 सेवा की 32 नई एंबुलेंस आई हैं।




