गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जगजीवन राम की जयंती फुटहा कुआं छावनी सरकार निकट पुलिस लाइन में मनाई गई

बहराइच। आम आदमी एवं दबे कुचलों तथा मजदूरों दलितों के मसीहा बाबू जगजीवन राम एवं प्रियदर्शी महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जयंती पर पूर्व कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश शासन स्वर्गीय देवी प्रसाद के निज निवास फुटहा कुआँ छावनी सरकार निकट पुलिस लाइन में समता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों पर माल्यार्पण करके व सामूहिक सलामी देकर नमन् किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राम सागर राव एडवोकेट ने किया तथा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता विनय सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय देवी प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र स्वरूप तथा पुत्र वधू मालती पासवान ने कहा कि बाबू जगजीवन राम एवं सम्राट अशोक देश और समाज के दर्पण हैं। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 में बिहार प्रांत के भोजपुर के चंदवा गाँव में पिता शोभाराम एवं माता इंद्राणी देवी के आंगन में हुआ था। वे सबसे पहले दलित उप प्रधानमंत्री, श्रममंत्री, रेलमंत्री, कृषि मंत्री, रक्षामंत्री तथा सामाजिक न्याय मंत्री भारत सरकार के रूप में देश और समाज की सेवा की। जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम 1969 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहकर मुम्बई कांग्रेस महाधिवेशन की अध्यक्षता करके पार्टी और संगठन को नई दिशा प्रदान किया था। उनका भारत के संसदीय लोकतंत्र के विकास में अमूल्य योगदान रहा। वे 1942 में अंग्रेजों भारत छोडो़ स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में गांधीजी के साथ जेल भी गये थे तथा प्रख्यात समाजसुधारक थे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में पूर्व विधायक राम सागर राव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी को आंध्रप्रदेश विश्वविद्यालय ने 1973 में डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किया था। उन्होंने स्नातक शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। वे कांग्रेस तथा जनता दल में रहकर राजनीतिक सफर तय किया था। उनकी एकमात्र सुपुत्री मीरा कुमार प्रथम महिला स्पीकर लोकसभा की तथा केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार रहीं। उन्होंने सम्राट अशोक को सिर्फ भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व का प्रकाश स्तंभ बताया। इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चौधरी मुस्तकीम सलमानी हमजा शफीक आशुतोष मिश्रा दीपेंद्र सिंह वेलदार जगतराम चौहान एहसान वारिस, मुस्तफा राजू अवधराज पासवान अमर सिंह वर्मा सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबू जगजीवन राम तथा सम्राट अशोक को याद कर नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!