गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

एम.आर.एकेडमी का उद्घाटन,शिक्षा से बदलता है जीवन- अंकुर वर्मा

बस्ती। शिक्षा ही वह सद्मार्ग है जिससे जीवन बदलता है। ज्ञान बाटने से बढता है। आज के नौनिहाल कल के भारत के भविष्य हैं। इन्हें जितने अच्छे संस्कार, ज्ञान मिलेंगे देश उतना ही शक्तिशाली होगा। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने गुरूवार को महरीखांवा स्थित एम.आर.एकेडमी का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया। एकेडमी के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि एम.आर.एकेडमी में प्ले वे कक्षा 5 तक के शिक्षण की प्रारम्भिक व्यवस्था है। सुयोग्य शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण संसाधन और अत्याधुनिक तकनीक से लैश एकेडमी में उत्कृष्ट शिक्षा हमारा लक्ष्य है। बताया कि अभिभावकों के परामर्श का स्वागत रहेगा। उद्घाटन अवसर पर संजय कुमार सिंह, राजनरायन सिंह, प्रसिद्ध पाल, आर.सी. सिंह, अमरेश, विनोद उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश मिश्र, हरिगोविन्द सिंह गुड्डू आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से पुष्पा मिश्रा, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, कल्पना सिंह, विकास, अजय पाठक, कीर्ति, रूपम तिवारी, जानकी यादव, दीप्ति, प्रिया अग्रहरि, आयशा खातून, रेणुका सिंह, कुसुम लता यादव, नीतू त्रिपाठी, रैना गुप्ता, सुनील उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अभिेषक पाल के साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!