गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी नें किया वि.ख. नौगढ़ के उपकेन्द्र बेलवाका किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा उपकेन्द्र बेलवा, विकास खण्ड नौगढ़ पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की। ड्यू लिस्ट, एचआरपी रजिस्टर, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की होनी वाली जांच रजिस्टर को देखा गया। ड्यू लिस्ट के अनुसार 23 बच्चों का टीकाकरण आज होना है। सीएचओ/एएनएम द्वारा आर.सी.एच. रजिस्टर अपडेट नही किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा आशा लक्ष्मी देवी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीएचओ लता तिवारी को भी कड़ी चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। सीएचओ एवं एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा रजिस्टर में दिनांक सही नही भरा गया था। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!