गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नौगैईया वार्ड नंबर 5 के निवासी गंदगी में जीने को हो रहे मजबूर

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | नगर पंचायत कैसरगंज के पांच नंबर वार्ड में रहने वाले लोग गंदगी में जीने को मजबूर हो रहे हैं उनकी सुनवाई और उनकी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है | जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मी को मिली तो मीडिया कर्मी ने नगर पंचायत कैसरगंज वार्ड नंबर 5 के लोगों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी सिर्फ कागजों पर सीमित है कभी कभार हफ्ते में एक दिन आकर मोहल्ले में लगे हुए कूड़े को भरकर चले जाते हैं जिससे फॉर्मेलिटी अदा हो जाती है ; वही नगर पंचायत कैसरगंज की लिखी हुई ठेलिया सभासद रोहित मौर्य के दरवाजे पर खड़ी करके ताला लगाकर चले जाते हैं | ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चुनाव आने पर सभी लोग अपने-अपने वादे करके जीत की कुर्सी पाने के बाद सारे वादे भूल जाते हैं | अब खबर प्रकाशित होने के बाद देखते हैं कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करेंगे या फिर ऐसे ही ठंडे टोकरी में डाल देंगे |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!