गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नेपाली तीर्थ यात्रियोंसे भरी स्कार्पियो सड़क हादसे का हुई शिकार

एक तीर्थ यात्री की मौके पर मौत आधे दर्जन तीर्थ यात्री गम्भीर रूप से ज़ख्मी

बलरामपुर। जनपद थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र में तुलसीपुर जरवा कोइलाबास मार्ग पर बसईडीह गांव के पास नेपाल के तीर्थ यात्री स्कॉर्पियो से काशी की तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे कि बसईडीह गांव के पास तीर्थ यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सड़क के नीचे चली गयी। सड़क हादसे में नेपाल राष्ट्र के दांग निवासी 73 वर्षीय प्रवीण खत्री की मौके पर ही मौत हो गयी और स्कॉर्पियो में बैठे लगभग आधे दर्जन घायल हो गए। घायलों में मृतक की पत्नी लालमती 70 वर्ष,युवराज 38 वर्ष,नौमती 45 वर्ष,जय बहादुर 83 वर्ष,धनबली 80 वर्ष,कैलाशी 35 वर्ष घायल हो गए।घायलों को तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया गया ।मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!