गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

पयागपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर के प्रांगण में परिषदीय विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, समिति के सदस्यों एवं प्रधान शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पयागपुर ब्लॉक में अवस्थित सभी 169 विद्यालयों के प्रधान शिक्षक और एसएमसी अध्यक्षों,नोडल शिक्षक संकुलों एवं एआरपी को आमंत्रित किया गया था, सभी ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीईओ पयागपुर डाली मिश्रा ने किया। संचालन राजेश कुमार मिश्रा एआरपी ने किया। इस कार्यशाला के जनपदीय प्रशिक्षक प्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्र, प्रशिक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी,प्रदीप कुमार पांडेय ने उपस्थित जन समुदाय का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य एसएमसी सदस्यों का उन्मुखीकरण करना एवं निपुण विद्यालयों को सम्मानित करना है। सर्वप्रथम सभी को स्टेशनरी वितरित की गयी। एआरपी व जनपदीय प्रशिक्षक प्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्र ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि 31 जुलाई 25 को छरू वर्ष की आयु पूरी कर रहे बच्चों का प्रवेश १ अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है इसमें समिति का सहयोग महत्त्वपूर्ण है। आप सब अपने स्तर से नामांकन वृद्धि में सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने विद्यालय प्रबंध गठन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सक्रिय विद्यालय प्रबंध समिति ही विद्यालय को निपुण और बेहतर बना सकती है। अतुल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप सब आज यहाँ उपस्थित है कार्यशाला में, शारदा कार्यक्रम, नामाकन वृद्धि,कायाकल्प, विद्यालय विकास योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन, आदि कार्याे में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका के बारे में बताया जा रहा है आप इससे अवगत हो और इसका क्रियान्वयन विद्यालयों में कराना सुनिश्चित करेंगे। समिति के कार्याे एवं दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने की, मध्यन्ह भोजन ठहराव,आदि की मानीटरिंग करना है द्य अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बीईओ पयागपुर डाली मिश्रा ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति का कार्य दायित्व वर्तमान समय में बहुत महत्त्वपूर्ण है, सरकारी धन का विद्यालय हित में सदुपयोग करना,कायाकल्प कार्य की निगरानी,छात्र नामांकन ,छात्र उपस्थिति,डीबीटी द्वारा प्राप्त धनराशि का उपयोग, शैक्षिक गुणवत्ता में बृद्धि की मॉनिटरिंग,विद्यालय की सुरक्षा और संरक्षा, आदि में महती भूमिका है। सभी से सहयोग हेतु अनुरोध किया,कार्यक्रम में निपुण घोषित 39 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ,महेन्द्र प्रताप सिंह,पंकज प्रकाश मिश्रा,अभिकेश त्रिपाठी, नोडल संकुल मार्तण्ड त्रिपाठी,अजय कुमार श्रीवास्तव,गोपाल जी शुक्ल,इज़हारुल हक़, राज कुमार पांडेय,राजेंद्र नाथ शर्मा,विनोद पाण्डेय,पवन कुमार शुक्ल,यादवेन्द्र चौधरी, दुर्गेश श्रीवास्तव,अनिल सिंह,दिनेश कुमार,पुनीत कुमार ,वंदना शर्मा ,मोहन यादव,सर्वेश श्रीवास्तव, अखिलेश यादव,पंकज यादव, राम नरेश यादव,मोनिका यादव, राम कुमार पांडेय, प्रभु दयाल मिश्रा,सुनील कुमार त्रिपाठी, रोहित शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, राजेंद्र चक्रवर्ती, दीना नाथ दीक्षित,नवल पाठक,करामत अली ,प्रमिला गुप्ता,जयंती सिंह,विभा सरकार, सहित तमाम प्रधान शिक्षक,और विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!