गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

नगर पंचायत गणेशपुर बस्ती में तीन दिवसीय मेला, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बस्ती। सेवा सुरक्षा एवं सुशासन, केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत गनेशपुर के कार्यालय पर प्रदर्शनी/ मेला का हुआ आयोजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की विस्तार से चर्चा किया। दयाराम चौधरी ने कहा राज्य में 8 साल के दौरान आए व्यापक परिवर्तन का जिक्र करते हुए अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकार की तरफ से किए गए कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य किया है। जीडीपी में उछाल और कानून व्यवस्था के राज का जिक्र करते हुए दयाराम चौधरी ने कहा कि हर क्षेत्र में यूपी आगे बढ़ा है। उन्होंने 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। पहले यहां पहचान का संकट था। आज किसान खुशहाल है और आमदनी बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!