गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर भाजपा के रवि मिश्रा बने जिला अध्यक्ष

बलरामपुर। जिला बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार पार्टी नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर बदलाव किया है। करीब ढाई दशक से अधिक के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में ब्राह्मण जिलाध्यक्ष को अपना कमान सौंपा है। पार्टी के जिला महामंत्री रहे रवि मिश्रा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा रविवार को जिले के पर्यवेक्षक एवं ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में की है। रवि के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है।वर्ष 1997 में 22 मई को उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बलरामपुर को जिले का दर्जा दिया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में कोई भी ब्राह्मण पदाधिकारी या कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनने का मौका नहीं मिला। इस बार चौंकाने वाला परिणाम सामने आया। रविवार को दिन में डेढ़ बजे के करीब सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र सिंह तोमर पार्टी कार्यालय अटल भवन पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं का हुजूम था। सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। पार्टी कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद वह सभाकक्ष में पहुंचे। राज्यमंत्री के पहले स्थानीय विधायकों ने संगठन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने भाजपा के जिला महामंत्री रहे रवि मिश्रा को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पर्यवेक्षक और राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय का सभी को स्वागत करना चाहिए। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एक न एक दिन मौका जरूर मिलेगा। इसी तरह से जिले के विधायकों ने भी सभी दावेदारों को ढांढस बंधाया। जैसे ही रवि मिश्रा के नाम की घोषणा हुई वैसे ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोग फूल माला के साथ-साथ बुके देकर उन्हें बधाई दी। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, उनके प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रदीप सिंह, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णुदेव गुप्ता, बिन्दू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा ललिता तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, सौरभ रत्न पाण्डेय, डीपी सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!