महागंगा आरती व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। होली की पूर्व संध्या एवं माघ पूर्णिमा पर बानगंगा बैराज के बानगंगा नदी के पावन तट पर गंगा जी की 55वीं महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे श्री लक्ष्मणपीठ सेवा न्यास के द्वारा जिला सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के समीप बानगंगा नदी के बानगंगा बैराज पर 55वीं महा गंगा आरती व होलीकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्री लक्ष्मणपीठ सेवा न्यास के पीठाध्यक्ष लखनऊ से आयें और होली गीत गाते हुए मां बानगंगा जी के भक्तगणों ने गंगा जी की आरती व पुष्प और अबीर-गुलाल के साथ होली खेलें। इस अवसर पर पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज ने सरकार, विधायक व सांसद से बैराज के पास बानगंगा नदी के पावन तट पर भव्य आरती के घाट के निर्माण की मांग की। इस दौरान पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ महराज, नपं0 अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, श्रीराम चौहान, किशोरी लाल गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, महामंत्री मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, शिवशक्ति शर्मा, महेश त्रिपाठी, सन्तोष चौधरी, राणा प्रताप सिंह, राकेश जायसवाल, गोविन्द फौजी, राजेन्द्र, मधुर श्याम मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा व नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग मां गंगा की आरती व होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद रहें।




