गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भारी अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय के बलरामपुर सदर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भारी संख्या में विभिन्न ब्लॉकों के महिलाओं की भीड़ लगी रही जिसमें सामूहिक विवाह के तहत आवेदकों की भी भारी संख्या देखने को मिली जनपद के सभी ब्लाकों से कुल 150 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न ब्लॉकों के कर्मचारियों ने अपने-अपने ब्लाकों का पंजीयन कर उन्हें मिलने वाले समान प्रमाण पत्र आदि मुहैया कराते दिखे बताते चलें की उक्त विवाह में अल्पसंख्यक वर्ग से भी 37 जोड़ों भाग लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रधान पंचों के साथ ही जिले के प्रशासनिक अमलो के साथ ही स्थानीय विधायक व दूसरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधियों ने उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया जगह की कमी के कारण विभाग द्वारा कराए गए भोजन का सही उपयोग नहीं हो पाया महिलाएं जमीनों पर बैठकर आधे अधूरे व्यंजनों के साथ भोजन करती दिखी इसके साथ ज्यादा तर ऐसे दंपति भी मिले जो समान आदि लेकर बेदी पर बिना फेरे लिए ही निकल गए जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी बलरामपुर से की गई इस पर उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी दी की अगर जो बिना विवाह कराए जाते पाया जाएगा उसका पैसा रोक दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!