रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, अमन चैन के लिए लोगों ने मांगी दुआएं

डुमरियागंज। डुमरियागंज टाउन के बैदौला चौराहा स्थित सम्स डेंटल एवं हेल्थ सेंटर पर एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें तमाम रोजेदारों ने भाग लिया। रोजा इफ्तार में लोगों ने अमन चौन के लिए दुआएं मांगी। डॉ मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी के द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हाफिज अरबाब फारुकी ने कहा कि रमजान का महीना बड़ा ही पाक महीना होता है। इस महीने में लोगों को पाबंदी के साथ रोजा रखना चाहिए तथा नवाज, जकात व अन्य बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अमन शांति के लिए दुआ करें। वही कार्यक्रम आयोजक डॉ मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी ने आए हुए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर अफ़ज़ान फारुकी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतिकुर रहमान,गुफरान मालिक, मलिक नफीस अहमद, नसीम अहमद, मोहम्मद अशफाक अहमद ,नबी अहमद, जहीर फारूकी, बेलाल फारूकी, मोहम्मद इस्लाम, इरशाद अहमद, डॉक्टर सगीर अहमद, डॉक्टर वासिफ, काजी नियामतुल्लाह, फिरोज अख्तर, डॉ लुकमान, जमाल अहमद उर्फ मुन्नू, साबान, दानिश अख्तर ,जुबेर अहमद,राजेश पांडेय,राकेश पांडेय, भोला सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




