गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महथा स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन, बच्चे हुये सम्मानित

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महथा व सिंहोरवा में मंगलवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती की वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा अर्चना ने देश रंगीला रंगीला और रिशु ग्रुप ने नाटक चाय वाला, रवि, अंशुमन की टीम ने सौगंध मुझे मिट्टी की गीत प्रस्तुत किया। वहीं पर संगीता ने जहां पांव में पायल गीत गाकर लोगों को लोगों को खूब रिझाया। अंशुमन और उनकी टीम ने नाटक अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो पेश कर वाहवाही बटोरी। प्राथमिक विद्यालय सिहोरवा में प्रधानाध्यापक राम अवतार की देखरेख में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने बड़ा नीक लागे, तिरंगा मेरी शान जैसे कई मनमोहक कार्यक्रम पेश किये। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका प्रीती मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक1 अध्यक्ष, लालजी यादव, एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह, मनोज यादव, कल्पना, मोहम्मद नैयर सिद्दीकी, निधि सिंह, मोहन, सरिता देवी, एसएमसी अध्यक्ष रामचयन, धर्मेन्द्र, दधीचि कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, श्याम प्रकाश, प्रभु दयाल, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!