उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रा.वि. भटवां में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय भटवां विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव पूरे हर्षाेल्लास एवं गरिमामयी ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लाल जी यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमति माया देवी एवं अनूप त्रिपाठी, गौरव कुमार, राम आसरे लाल, राहुल कुमार, प्रवीण यादव, राम जीवन कौशिक, मनोज सिंह, मनोज प्रभाकर, सुनील यादव, अर्जुन कुमार, विवेक कुमार, मनोज यादव, अनुराग दीक्षित, विकाश कुमार, शोभा जायसवाल आदि मौजूद रहे।




