उपकरण दिव्यांगजनों के लिए उपकरण बनेगा जीवन का सहारा – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से शोहरतगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने 28 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी वितरित किया। विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को जरूरत के उपकरण को देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर गरीब व जरूरतमन्द की जरूरतों को पूरा करने की पहल करती रही है। उन्होंने कहा कि यह उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन का सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हमेशा दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है। दिव्यांगों को यह अहसास नहीं होना चाहिए कि वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने कहा कि विभागीय स्तर से समय-समय कैंप लगाकर दिव्यांगों को जरूरत के माध्यम से उपकरण वितरित किया जा रहा है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, रामदास मौर्या, संजय कसौधन, विष्णु कुमार, हरि नारायण, मुकेश, भगवानदास सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




